पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में मरीजों के परिजनों के लिए बनेगा वेटिंग रूम

अस्पताल में मरीजों के परिजनों के लिए बनेगा वेटिंग रूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद. कलेक्टरसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई के प्रति विशेष ध्यान रखने के निर्देश ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों को दिए। इस दौरान उन्होंने मरीजों को वितरित की जाने वाली दवाई का अवलोकन किया और मरीजों से बातचीत की। अस्पताल परिसर में किसी कमरा को रिक्त कर मरीजों के परिजनों के लिए प्रतिक्षा कक्ष प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय बीएमओ से स्टाॅफ की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने, मितानिन का मानदेय समय भुगतान करने तथा जन्म-मृत्यु पंजीयन के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।