- Hindi News
- पंजीयन में त्रुटि हुई तो प्रबंधकों पर होगी कठोर कार्रवाई
पंजीयन में त्रुटि हुई तो प्रबंधकों पर होगी कठोर कार्रवाई
जिले में कार्यरत समस्त समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि पंजीयन हेतु किसानों को किसी प्रकार की असुविधा हो समिति द्वारा किसान के पंजीयन में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन प्रारंभ हो चुका है, जो 30 सितंबर तक चलेगा। जिले में किसानों को कुल धान का रकबा 248296 हेक्टेयर है। जिसकी प्रविष्टि साफ्टवेयर में की जा चुकी है। किसान समिति में जाकर पंजीयन फार्म निःशुल्क प्राप्त कर सकते है। शासन के निर्देशानुसार समस्त आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपना पंजीयन करा सकते है। जिसके परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर ने भीड़ एवं असुविधा से बचने समय पूर्व पंजीयन कराने की अपील किसानों से की है। किसान अपने पंजीयन हेतु अनिवार्य आवश्यक दस्तावेज जैसे अपना फोटो, मतदाता परिचय पत्र, मोबाईल नंबर, ऋण पुस्तिका, धान का रकबा, अधिया-रेगहा भूमि की जानकारी, बैंक खाता नंबर के साथ समिति मंे उपस्थित हो इसके अतिरिक्त यदि उपलब्ध हो तो आधार कार्ड नंबर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना कार्ड, पैन कार्ड नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर, राशन कार्ड नंबर, लोन एकाउंट नंबर, किसान केेडिट कार्ड नंबर भी समिति में पंजीयन हेतु दे सकते है। 30 सितंबर के पश्चात पंजीयन तहसील कार्यालय में 15 अक्टूबर तक किया जाएगा। प्राप्त आवेदन के सत्यापन समिति प्रबंधक पटवारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा किए जाने के बाद पावती आवेदन पत्र में छपी हुई है, उसे पृथक कर किसान को तत्काल दे दी जाएगी एवं सत्यापित आवेदन को कंप्यूटर में अपलोड कर दिया जाएगा।