पिथौरा में आज बैठक
पिथौरा. छगशिक्षा कर्मी संघ पिथौरा की आवश्यक बैठक 14 सितंबर रविवार को दोपहर 1 बजे खेल मैदान हाल में आहुत की गई है। जिसमें विख अध्यक्ष की पुनर्गठन के लिए नामांकन किया जाना है। निर्विरोध निर्वाचन के लिए सर्वसम्मति का प्रयास किया जाएगा। सर्वानुमति नहीं होने पर जिला संघ के द्वारा अलग से तिथि घोषित कर चुनाव संपन्न कराया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष नारायण चौधरी सचिव नंद कुमार साहू, विनोद यादव अध्यक्ष बागबाहरा, राजेश साहू अध्यक्ष महासमुंद, पूर्णानंद मिश्रा अध्यक्ष बसना, रूपानंद पटेल अध्यक्ष सराईपाली उपस्थित रहेंगे।