हितग्राहियों को कल मिलेगा चेक
हितग्राहियों को कल मिलेगा चेक
महासमुंद. सोमवार15 सितंबर को आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के 12 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री सहायता कोष, स्वेच्छानुदान मद से धनादेश दिए जाएंगे। कलेक्टोरेट कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद विकासखंड के ग्राम पिडही निवासी डोमार सिंह ध्रुव को वाद्य यंत्र के लिए, ग्राम भोरिंग निवासी दीपांशु को ईलाज के लिए तथा ग्राम नयापारा महासमुंद निवासी परमानंद नायक को पांच-पांच हजार रुपए का धनादेश दिया जाएगा। इसी तरह ग्राम लौडीदरहा थाना झारबंद (ओड़िशा) निवासी जयलाल को उपचार के लिए, ग्राम उत्तरापाल तहसील पाईकमाल जिला बरगढ़ (ओड़िशा) निवासी सुभाष को उपचार के लिए चेक दिया जाएगा।