भाजनिम संघ की हुई बैठक
भाजनिम संघ की हुई बैठक
महासमुंद. भारतीयजनता निर्माण मजदूर संघ द्वारा जिले भर में चुनाव लड़ाने की तैयारी को लेकर बैठक प्रारंभ किया है जिस लेकर गुरुवार को तुमगांव नगर पंचायत चुनाव को लेकर बैठक आहूत किया गया। जिसमें बैठक की अध्यक्षता विधायक डा विमल चोपड़ा ने की। विधायक डा चोपड़ा ने कार्यकर्ताओं में काफी जोश उमंग देख कर कहा कि भारतीय जनता निर्माण मजदूर संघ अपने कार्यकर्ताओं के भरोसे चुनाव लड़ेगा, किसी प्रकार का धनबल, बाहुबल, जातिबल, शराब आदि का प्रयोग किए बिना मतदाता को किसी प्रकार का कोई प्रलोभन नहीं देंगे। भारतीय जनता निर्माण मजदूर संघ के कार्यकर्ता सभी वार्डो में घर-घर जा कर प्रत्येक व्यक्ति से मिलकर जनहित के मुद्दों पर चर्चा करते हुए बताया िक हम सर्वांगीण विकास हमारा उद्देश्य है।