विश्वकर्मा पूजा 17 को
महासमुंद| विश्वकर्माजयंती को लेकर स्वाध्याय केंद्र स्थित मजदूर कार्यालय में शनिवार को विधायक डा विमल चोपड़ा के अध्यक्षता में प्लबंर संघ, बढ़ई संघ, भाजनिम संघ, ड्राइवर संघ, कुम्हार संघ, दर्जी संघ, निराश्रित संघ, बिजली मिस्त्री, मोटर मैकेनिक संघ के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुआ। बैठक में तय हुआ कि 17 सितंबर को दोपहर 1 बजे मूर्ति स्थापना किया जाएगा। सभी संघों के सभी सदस्य उपस्थित होंगे रात्रि में रामायण का कार्यक्रम रखा जाएगा। वहीं राऊत नाचा डीजे के साथ विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।