- Hindi News
- चोरी का प्रयास कर रहे तीन युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़े
चोरी का प्रयास कर रहे तीन युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़े
महासमुंद|सांकरा थानांतर्गतग्राम अनसुला में चोरी करने का प्रयास कर रहे बलौदाबाजार जिले के बलाईगढ़ थाना क्षेत्र के थरगांव निवासी तीन युवकों को ग्रामीणों ने धर दबोचा। आरोपियों में संजय मिश्रा पिता जगदीश, दिनेश साहू पिता कृष्णकुमार एवं ऋषि विश्वकर्मा पिता कैलाश प्रसाद शामिल है। आरोपियों से चोरी की 3 मोटर साइकिल जब्त की गई है। आरोपी शुक्रवार रात 11 बजे अनसुला के मोहन भोई के पान ठेला में चोरी करने की नीयत से ठेला का ताला तोड़ रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलने पर सांकरा के थाना प्रभारी एसआई संदीप टंडन ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 04 केसी 3346 को सितंबर को पंडरी बस स्टैंड रायपुर से पथरला निवासी विजय देवांगन की स्पेंलडर मोटर साइकिल बिलसापुर से हीरो होंडा मोटर साइकिल चोरी की थी। आरोपियों के विरूद्ध 379 के तहत अपराध कायम किया गया है। आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया।
वारदात