समय पर खुल रहे स्कूल लेकिन शिक्षक नदारद
सहायकसंचालक शिक्षा अजय विश्वास द्वारा विभिन्न शालाओं का निरीक्षण किया गया। जिसमें शिक्षक, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, पाठ्यपुस्तक, गणवेश वितरण की जानकारी, निर्माण कार्य, वृक्षारोपण आदि का अवलोकन कर निर्देश दिया गया। प्रार्थना के समय अधिकांश शिक्षक, शिक्षिकाएं नहीं पहुंच रहे है। प्रथम पाली की शालाएं प्रातः 7 से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली की शालाएं 12ः15 से 5ः12 तक लगाया जाना है बिना पाली वाले विद्यालय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक 9 बजे से 3 बजे तक एवं हाई, हायर सेकंडरी स्कूल 10ः30 से 4ः30 तक लगना है लेकिन निरीक्षण में सर्वप्रथम उच्च प्राथमिक तुमगांव में 7ः30 तक सिर्फ प्रधान पाठक ही पहुंचे थे, बाकी पांच शिक्षक बसंत आवडे़, बलीराम साहू, सुरेंद्र तिवारी, फुलजेसिया बरूआ एवं मधु बर्मन नहीं पहुंचे
स्पष्टीकरण मांगा
उच्चप्राथमिक शाला गढ़सिवनी में पदस्थ 5 शिक्षकों में से किसी के उपस्थिति नहीं होने की स्थिति में सभी बच्चों को प्रार्थना स्थल में विधिवत व्यवस्थित कर प्रार्थना ली गई एवं स्थल पर ही विषय की पूर्णता एवं पाठ्यक्रम की जानकारी ली जा रही थी, तब 4 शिक्षक उपस्थित हुए शिक्षकों के सामने सावधान, विश्राम, साइकिलों को व्यवस्थित कराया गया। प्रधानपाठक एचआर टंडन के अवकाश पर उन्हें घर से बुलाकर सारी स्थितियों में सुधार करने एवं स्पष्टीकरण प्राप्त करने निर्देश दिया गया।