- Hindi News
- मरीजों के परिजनों के लिए शेड बनाने निर्देश
मरीजों के परिजनों के लिए शेड बनाने निर्देश
महासमुंद|कलेक्टर जिलेके सराईपाली विकासखंड के ग्राम पाटसेंद्री पहुंचकर एकीकृत महिला बाल स्वास्थ्य एवं सुपोषण सशक्तीकरण अभियान में शामिल हुए, जो प्रत्येक शनिवार को जिले के विभिन्न 36 सेक्टरों में आयोजित किया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर डॉक्टरों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के परिजनों की सुविधा के लिए शेड बनाए जाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ की दिए। इसके अलावा उन्होंने ग्राम सिंघनपुर का दौरा कर सरपंच एवं सचिव से गांव में संचालित कार्यों की जानकारी ली।