पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग छात्रा को भगा ले गया युवक

नाबालिग छात्रा को भगा ले गया युवक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद| छात्राको बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में पुलिस ने युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। ग्राम छोटेपटनी की 16 साल की छात्रा गढ़फलझर स्थित उच्चतर माध्यमिक शाला में पढ़ती है। वह रोज की तरह शुक्रवार की सुबह भी पढ़ने के लिए साइकिल से स्कूल गई थी लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। जिस पर परिजनों ने खोजबीन प्रारंभ की। ग्रामीणों ने बताया कि छात्रा को गांव का ठाकुरराम केंवट (20) अपने साथ मोटर साइकिल में बहला फुसला कर ले गया है। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी ठाकुर राम के विरूद्ध धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है। वहीं भंवरपुर क्षेत्र के छात्र चंद्रशेखर बरिहा का अज्ञात लोगों ने अपरहरण कर लिया है। चंद्रशेखर ग्राम भंवरपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मंे कक्षा 11वीं का छात्र है। वह 28 अगस्त की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। कोई जानकारी नहीं होने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।