पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वालीबाल स्पर्धा में पिथौरा विजेता

वालीबाल स्पर्धा में पिथौरा विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओटगन (सिमगा) | शासकीयराजीव गांधी महाविद्यालय सिमगा में शनिवार को अंतर महाविद्यालयीन परिक्षेत्र स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बलौदाबाजार एवं महासमुंद के नौ महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। इसमें शासकीय महाविद्यालय सिमगा के अलावा डीके महाविद्यालय बलौदाबाजार, भाटापारा,पिथौरा, बिलाईगढ़, सरायपाली, तिल्दा, महासमुंद एवं बैकुंठ की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पिथौरा महाविद्यालय की टीम विजेता एवं तिल्दा उपविजेता रही। प्रतियोगिता के अंत में सिमगा महाविद्यालय के छात्रसंघ द्वारा विजेता एवं उप विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया गया। उक्त जानकारी महाविद्यालय क्रीडा़ अधिकारी डा. जितेंद्र मिश्रा ने दी है।