पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूप के साथ फिर हुई जोरदार बारिश, संक्रमण का खतरा

धूप के साथ फिर हुई जोरदार बारिश, संक्रमण का खतरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसमके बार-बार बदलते रुख ने आम जनजीवन को बेहाल कर रखा है। सैकड़ों की तादाद में शहर में लोग बीमार पड़ रहे हैं। वायरल, टाइफाइड, मलेरिया और पीलिया जैसी बीमारियां शहर में पैर पसार चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता कार्यक्रम फेल हो गए हैं। हालात ऐसे हैं कि गांवों से मरीजों की भीड़ शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में पहुंच रही है। जिला अस्पताल में दवाइयों के लिए कतार लगाने की नौबत है।

डाॅक्टरों के केबिन में खड़ा होने की भी जगह नहीं है। जिलेभर में मौसमी बीमारियों का प्रकोप चल रहा है। अलग-अलग इलाकों से सर्दी, बुखार के मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। दर्जनों मरीज को प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। कभी बारिश-बूंदाबांदी तो कभी धूप, इससे मौसम में उमस और गर्मी हो रही है। यह मौसम सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। पानी में खराबी और खान-पान में जरा सी लापरवाही सीधे बीमार कर रही है। इन दिनों अस्पताल में सबसे ज्यादा मरीज वायरल के रहे हैं। वायरल तीन, पांच या सात दिनों तक रहता है। इसमें सिर में तेज दर्द, आंखों में जलन, शरीर और जोड़ों में तेज दर्द महसूस होता है। मरीज दिनभर बिस्तर पर ही पड़ा रहता है। जिला अस्पतालए के साथ-साथ शहर के अलग.अलग क्षेत्रों के सिटी डिस्पेंसरी में ऐसे मरीजों की संख्या अधिक है। सात दिन में अगर बुखार नहीं उतरा तो टाइफाइड या मलेरिया की जांच करवानी पड़ रही है। जिला अस्पताल में डाॅक्टरों के केबिन के सामने मरीजों की लंबी-लंबी लाइन रोजाना देखी जा सकती है।

आफत | कभी बारिश और कभी तेज धूप से बदल गया मौसम का मिजाज, वायरल, टाइफाइड और मलेरिया पीड़ितों की संख्या बढ़ी

रह-रहकर बदल रहा मौसम का मिजाज, लोग परेशान

पिछलेकुछ दिनों से मौसम का मिजाज रह-रहकर बदल रहा है। तेज धूप से लोग परेशान हो रहे होते हैं, तभी थोड़ी ही देर में अचानक बारिश होने लगती है। मौसम में जल्दी-जल्दी होने वाले परिवर्तन को मौसम विज्ञानी ग्लोबल वार्मिंग से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि इन सबसे अनजान आम आदमी के लिए यह कौतुहल से कम नहीं है।वहीं दूसरीओर बीमारियों से बचने के लिए खान-पान से लेकर कपड़े पहनने तक के उपाय करने चाहिए। सावधानी के लिए शरीर को साफ-सुथरा रखें। डॉक्टरों के मुताबिक, पानी उबालकर पिएं। शरीर में पानी की कमी होए इसका ध्यान रखें। अगर दस्त हो तो ओआरएस का घोल या नमक और चीनी का एक गिलास पानी म