पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सास के सीने में गोली दाग कोतवाली पहुंचा दामाद

सास के सीने में गोली दाग कोतवाली पहुंचा दामाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शराबऔर जुए की लत में आपा खो बैठे दामाद मनोज राजपूत ने गुरुवार की सुबह अपनी सास केसरबाई (55) पति रामकृपाल साहू की देशी कट्‌टे से गोली मारकर हत्या कर दी। गंजपारा वार्ड 10 मेंे बम्लेश्वरी मंदिर के पास हुई इस घटना से पूरे शहर में सनसनी है। दिनभर घटनाक्रम को लेकर चर्चा बाजार गर्म रहा।

हत्या करने के बाद आरोपी ने कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया और बताया कि दुकान खोलने के लिए उसने अपनी प|ी और सास से पैसे की मांग की थी, लेकिन वे सब विवाद पर उतारू हो गए और उसने अपनी सास के सीने में गोली दागकर हत्या कर दी है। आरोपी की सूचना पर मौका पहुंची पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देशी कट्‌टे समेत गोलियां बरामद की हैं। वहीं आरोपी के द्वारा प|ी के साथ की गई मारपीट के भी प्रमाण पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं। आरोपी की प|ी ने बताया कि रोज-रोज की चिक-चिक से पूरा परिवार तंग था। मनोज ने देशी कट्‌टे और कारतूस कहां से जुटाए थे इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस भी छानबीन कर रही है।

आरोपी मनोज

मृतका केसरबाई साहू

...कहां से पहुंच रहा शहर में देशी कट्‌टा

यह पहली घटना नहीं है जिसमें देशी कट्‌टे का इस्तेमाल किया गया है। पहले भी शहर और जिले में इस तरह की घटनाएं जानलेवा साबित हुई हैं, लेकिन यह जानने की कोशिश नहीं की गई कि आरोपियों के पास देशी कट्‌टे कहां से पहुंच रहे हैं। शहर के भीतर अवैधानिक तौर पर कट्‌टा रखने की इस घटना ने पुलिस की सतर्कता पर सवालिया निशान लगाएं हैं। गंजपारा संपन्न और मध्यमवर्गीय परिवारों का रिहायशी इलाका है। ऐसे में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना ने लोगों को सोचने पर विवश किया है। कहा तो यह भी जा रहा है कि बाहर से आने-जाने वालों की जांच पड़ताल नहीं होने के कारण इन सब घटनाओं का सबब देशी कट्‌टे बन रहे हैं। आरोपी मनोज मूलत: बागबाहरा का रहवासी बताया जा रहा है, लेकिन मनोज का संपर्क अभी भी उसके बिहार स्थित पुश्तैनी गांव से जुड़ा होना भी है। बात-बात में ही हालांकि मनोज की प|ी ने कहा कि देशी कट्‌टा आरोपी ने शायद बिहार के अपने पुश्तैनी गांव से हासिल किए होंगे।

महासमुंद के गंजपारा में बम्लेश्वरी मंदिर के पास गुरुवार की सुबह शराब और जुए की लत को पूरा करने पैसे की मांग कर रहे दामाद ने सास की हत्या कर दी। इसके लिए उसने देशी कट्‌टे का इस्तेमाल किया। पुलिस मौके पर तथ्यों की तलाश करने में जु