आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत
महासमुंद|गाज गिरनेसे सांकरा थानांतर्गत ग्राम बरनईदादर निवासी भगवानो प्रधान की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार भगवानो प्रधान उड़द तोड़ने के लिए अपने खेत गया था। दोपहर में गर्जना बिजली चमकने पर वह महुआ पेड़ में चला गया। इसी दौरान आसमानी बिजली गिरने से वह अचेत होकर पेड़ के नीचे पड़ा था। शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसका पुत्र खेत गया। जहां पेड़ के नीचे पड़े अपने पिता भगवानाे प्रधान को अचेत देखकर 108 संजीवनी एक्सप्रेस को सूचना दी।