शिक्षाकर्मियों का एक दिवसीय धरना आज
समयपर वेतन भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर शिक्षाकर्मी 19 सितंबर को एकदिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी के सामने 11 बजे से धरना-प्रदर्शन पश्चात 3 बजे रैली िनकालकर कलेक्टर, सीईओ को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
संघ के ब्लाक अध्यक्ष राजेश साहू, जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी, अनिल ढीढी, शोभा सिंहदेव, ने बताया कि शिक्षाकर्मी संघ के लभग 1300 सदस्य सामूहिक आकस्मिक अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन में भाग लेगे। वर्तमान में शिक्षाकर्मियों का 4 माह से वेतन भुगतान, परीक्षा अवधि पश्चात नियमितीकरण, वार्षिक वेतन वृद्धि समयमान वेतन की एरियर्श राशि अप्रैल 2012 से अंशदान पेंशन कटौती लंबित है। उन्होंने बताया शिक्षाकर्मियों के वेतन सहित अन्य कार्य समय पर नहीं होते हैं। संघ के खोशिल गेंड्रे, मोहन साहू, महेश्वरी साहू, गीता गोहिया, कुलदीप वर्मा, बाबूलाल ध्रुव ने सदस्यों को धरना में उपस्थित होने की अपील की है।