पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टिकट पाने वार्ड की सदस्यता जरूरी

टिकट पाने वार्ड की सदस्यता जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद| नगरीयनिकाय चुनाव में टिकट पाने के लिए दावेदार को अपने वार्ड में सदस्यता अनिवार्य रूप से करवानी होगी। टिकट वितरण जिला स्तर पर ही किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर दावेदारों से आवेदन नहीं लिए जाएंगे यह कहते हुए जिला कांग्रेस संगठन के प्रभारी गुरु रूद्र कुमार ने कांग्रेस भवन मंे आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में कही। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमरजीत चावला ने जल्द ही पूरे जिले के सभी वार्ड समितियों के गठन के लिए ब्लाक अध्यक्षों को निर्देशित किया और कहा कि वार्ड समितियों की अनुशंसा पर ही पार्षद प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। श्री चावला ने कहा कि पार्टी अनुशासन और वरिष्ठ कांग्रेस जनों के सम्मान का पूरा ध्यान रखने की अपील की है।