पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल हृदय सुरक्षा योजना से मिली मदद

बाल हृदय सुरक्षा योजना से मिली मदद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद| सुभाषनगर वार्ड क्रमांक 17 निवासी लखीराम जगत की बेटी भारती के सीने में अब दर्द से छुटकारा मिल गया है। यह संभव हो पाया है मुख्यमंत्री बाल हृदय सुरक्षा योजना से उनके ईलाज का पूरा खर्च प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया गया। सामान्य रिक्शा चालक द्वारा दो से ढाई लाख रुपए खर्च वहन कर पाना मुश्किल था। भारती के पिता रिक्शा चलाकर अपना गुजर बसर करते है। कक्षा आठवीं तक पढ़ी भारती अब 20 साल की हो गई है। आज से छह वर्ष पूर्व उनके दिल में सुजन की वजह से सांस फूलती थी। जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर ले जाने की सलाह दी और बताया कि मुख्यमंत्री बाल हृदय सुरक्षा योजना के अंतर्गत ईलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। भारती का ऑपरेशन एस्कार्ट हार्ट अस्पताल रायपुर में किया गया।