पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेवानिवृित्त पर शिक्षिका को दी विदाई

सेवानिवृित्त पर शिक्षिका को दी विदाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद| शासकीयउच्च प्राथमिक शाला स्टेशनपारा की प्रधानपाठक शीला कुलदीप की सेवा निवृत्ति पर विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभांरम मां सरस्वती के छाया चित्र पर मुख्य अतिथि शीला कुलदीप एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीईओ हिमांशु भारती ने माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया। शिक्षिका आशा साहू ने शीला कुलदीप के शिक्षकीय जीवन पर प्रकाश डाला। शाला परिवार द्वारा श्रीफल एवं शाल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम टीपी भट्ट, बीआरसी योगेश्वर साहू, एपीसी डीएन जागड़े, खेमराज साहू, सुनीता भावलकर, गिरवर साहू, लखन लाल ध्रुव, अंबिलकर, लौंग देवांगन, नीलिमा गुप्ता, पुष्पा साकार, बसंत प्रभा तिवारी, सत्यभामा नंदा गौरी, डेमेश्वरी शर्मा, रतिराम साहू, फरीक मोहम्मद, नरेंद्र मौजूद थे।