पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाता हैक कर निकाली राशि, जुर्म हुआ दर्ज

खाता हैक कर निकाली राशि, जुर्म हुआ दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद | इंटरनेटके माध्यम से हैक करते हुए खाते से रुपए निकालने का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवी की धारा 420 के तहत अपराध कायम किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार कचहरी चौक रायपुर निवासी दिवाकर पुरी गोस्वामी पिता योगेश्वर गोस्वामी का आईसीआईसीआई बैंक महासमुंद में खाता है। 25 सितंबर की रात्रि 11 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंटरनेट के माध्यम से खाते को हैक करते हुए 25200 रुपए आहरण कर लिया। पता चलने पर प्रार्थी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।