पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से किया लाभान्वित

शिविर में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से किया लाभान्वित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमजनता की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिले के महासमुंद विकासखंड के ग्राम पाली में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 252 प्रकरणों में से 247 का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष पांच आवेदनों के लिए समय-सीमा रखी गई। जिसमें राजस्व विभाग को प्राप्त 88 आवेदन, पंचायत एवं समाज कल्याण को 51 आवेदन, पशु चिकित्सा विभाग को 11 आवेदनों का मौके पर ही शत्-प्रतिशत निराकरण किया गया।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्राप्त 74 आवदनों में से 70 का निराकरण किया गया तथा शेष चार आवेदनों के लिए समयावधी तय किए गए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएन राठौर ने शिविर में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर अंचल के ग्रामीणों के लिए सौगातों से भरा रहा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत कृषि विभाग द्वारा 10 कृषकों को 50 प्रतिशत अनुदान के तहत दी जाने वाली नेपसेक स्प्रेयर का वितरण किया गया।

उद्यानिकी विभाग द्वारा पांच कृषकों को सब्जी बीज मिनीकीट का वितरण किया गया। आयुष (आयुर्वेद) विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर में 85 मरीजों का उपचार एवं दवा वितरण कर लाभान्वित किया गया। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा छह पशुओं का उपचार किया गया। 52 पशुओं के लिए कृमिनाशक दवा वितरित की गई। छह पशुओं का बांझपन उपचार किया गया एवं 140 पशुओं का मुहखुरी टीकाकरण किया गया। इसके अलावा साक्षर भारत अभियान के तहत लगाए गए पुस्तक प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर पुस्तक वाचन किया। विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक दी तथा इसका लाभ उठाने की ग्रामीणों से अपील की गई। इस अवसर पर महासमुंद जनपद अध्यक्ष छाया चंद्राकर ने ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया एवं महिलाओं को स्व-सहायता समूह बनाने की अपील की।

इसके अलावा जनपद उपाध्यक्ष नैनसिंह पटेल, सरपंच चैतराम ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर महासमुंद एसडीएम केके बेहार, सीएमएचओ डा एकेएस रात्रे, पीएचई के कार्यपालन अभियंता परिक्षित चौधरी, जल संसाधन के पीके आनंद, आरईएस के एससीएस यादव, कृषि विभाग के उपसंचालक गयाराम सहित अनेक ज