- Hindi News
- जैविक खेती की नियंत्रण प्रणाली पर दे रहे प्रशिक्षण
जैविक खेती की नियंत्रण प्रणाली पर दे रहे प्रशिक्षण
भारतसरकार, कृषि मंत्रालय कृषि एवं सहकारिता विभाग के क्षेत्रीय जैविक खेती केंद्र, जबलपुर द्वारा पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम उप संचालक कृषि, महासमुंद के प्रशिक्षण कक्ष में आयोजित किया जा रहा है।
यह प्रशिक्षण प्रमाणीकरण आंतरिक नियंत्रण प्रणाली पर ट्रेनर्स प्रशिक्षण विषय पर 9 दिसंबर को प्रारंभ किया गया एवं 13 दिसंबर को समाप्त होगा। इस प्रशिक्षण में 20 प्रशिक्षणार्थियों के रूप में महासमुंद, सराईपाली, बागबाहरा, पिथौरा, बसना विकासखंडों से अनुविभागीय कृषि अधिकारी, सहायक संचालक कृषि, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि विकास अधिकारी एवं साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र, महासमुंद से विषय वस्तु विशेषज्ञ एवं कार्यक्रम सहायक उपस्थित हुए। सभी 20 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणीकरण एवं आंतरिक नियंत्रण प्रणाली के प्रबंधन पर विभिन्न वक्ताओं द्वारा वक्तव्य दिए जाएंगे एवं पांच दिनों के दौरान एक दिन प्रक्षेत्र भ्रमण कराया जाएगा। अंतिम दिन प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे।
जैविक खेती की जरूरत
प्रशिक्षणके दौरान मंच पर क्षेत्रीय जैविक खेती केंद्र, जबलपुर के केन्द्र प्रमुख आरपी सिंह ने बताया कि जैविक खेती वर्तमान की आवश्यकता है और प्रमाणीकरण तथा आंतरिक नियंत्रण प्रणाली का ज्ञान होना आवश्यक है। सिंह द्वारा जैविक आदानों के गुणवत्ता नियंत्रण पर जोर दिया गया और उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत् आने वाले जैविक आदानों के बारे में बताया। उप संचालक कृषि, महासमुंद गयाराम ने भी उपयोगी जानकारी दी।
विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को जैविक खेती का बताया जा रहा महत्व।