जन-धन योजना में खोले गए सवा दो लाख खाते
महासमुंद|प्रधानमंत्री जन-धनयोजना के अंतर्गत महासमुंद जिले में अब तक दो लाख 26 हजार हितग्राहियों के खाते खोले जा चुके है। इस तरह प्रदेश में महासमंुद जिले की योजना के क्रियान्वयन में अब तक उत्कृष्ट उपलब्धि रही है। जहां अभियान चलाकर 96 प्रतिशत परिवारों को इस योजना के दायरे में कव्हर किया गया है। योजना में अधिक से अधिक परिवारों को जोड़ने के लिए जिले में 129 कैंप आयोजित किया गया। जिसमें छूटे हुए एक लाख छह हजार परिवारों का नया खाता खोला गया।