बीएड छात्रों ने किया बह्मनी में पौधरोपण
महासमुंद| जयहिंद महाविद्यालय में अध्ययनरत बीएड छात्राध्यापकों द्वारा ग्राम बम्हनी में तुलसी आवला पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ छात्राध्यापकों द्वारा गांव के घरों में सर्वे किया। जहां विभिन्न समस्याएं सामने आए। जिसमें मुख्य समस्याएं वहां के बच्चाें द्वारा स्कूल छोड़ने का कारण प्रमुख था। ओपन स्कूल के बारे में बताया गया ताकि वे इस योजना का लाभ ले सके शिक्षा को बेहतर बना सके। बीएड छात्र छात्राओं द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शशिकिरण जायसवाल, पुष्पलता देशमुख, कुसुम निर्मलकर, मोहित वर्मा, मनीष उपस्थित थे।