पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल अधिकारी नियुक्त

सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल अधिकारी नियुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका आम निर्वाचन 2014 नगर पालिका महासमुंद के लिए जोनल एवं सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक आदेश जारी कर सेक्टर मजिस्ट्रेट एमके तेवर अधीक्षक भू-अभिलेख एवं नीता ठाकुर नायब तहसीलदार को नियुक्त किया है।

जोनल अधिकारियों में एमजी सतीश नायर एपीसी राजीव गांधी शिक्षा मिशन, पीके आनंद कार्यपालन अभियंता जल संसाधन, परीक्षित चैधरी कार्यपालन अभियंता पीएचई, समीर पांडेय कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, एससीएस यादव कार्यपालन अभियंता आरईएस गयाराम उप संचालक कृषि को रिजर्व में रखा गया है। इसी तरह नगर पंचायत तुमगांव के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नीता ठाकुर नायब तहसीलदार एवं उमा राज नायब तहसीलदार बागबाहरा, जोनल अधिकारी के रूप में बीएस भगत सीईओ जनपद पंचायत महासमुंद, मनोज ठाकुर सहायक यंत्री पीएचई महासमुंद एवं रिजर्व नरेंद्र तिवारी महाप्रबंधक उद्योग विभाग शामिल है। नगर पालिका बागबाहरा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट अनुभव शर्मा नायब तहसीलदार पिथौरा एवं उमा राज नायब तहसीलदार बागबाहरा, जोनल अधिकारी में मानस राय वन परिक्षेत्र अधिकारी बागबाहरा, बीएल देवांगन अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा बागबाहरा एवं एसके वर्मा अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा महासमुंद को रिजर्व में रखा गया है। नगर पंचायत पिथौरा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एचएल गायकवाड़ तहसीलदार पिथौरा एवं अनुभव शर्मा नायब तहसीलदार, जोनल अधिकारी में एस आर देशमुख अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण पिथौरा एवं एसके श्रीवास्तव अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन पिथौरा एवं डीके सिंह अनुविभागीय अधिकारी वन रिजर्व में रखा गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत बसना के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट अतुल विश्वकर्मा तहसीलदार सरायपाली एवं देवधर साय नायब तहसीलदार बसना, जोनल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।