- Hindi News
- स्वरोजगार की जानकारी देने लगाई कार्यशाला
स्वरोजगार की जानकारी देने लगाई कार्यशाला
एकीकृतआजीविका अभियान अंतर्गत सराईपाली विकासखंड के ग्राम बलौदा में रोजगार स्वरोजगार, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण सहरोजगार मूलक विभिन्न योजनाओं पर कार्यशाला आयोजित की गई है।
कार्यशाला में विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी लेने एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने उपस्थिति दी है। कार्यशाला में पालिटेक्निक के 40, रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन विभाग में 58 नवीन पंजीयन, उद्योग विभाग में 02, जिला अत्यावसायी विभाग से 04, छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण महासमुंद को कार्यशाला में कम्प्यूटर, सिलाई, मेडिकल, नर्सिंग वाहन चालक आदि कोर्स में 22, आरटीआई में सराईपाली के 21, एनआरएलएम के 01, देना स्वरोजगार एवं ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए 40 आवेदकों ने अपना पंजीयन कराया। संबंधित विभाग की व्यवस्था करेगी।