- Hindi News
- करोड़ों की संपत्ति दान कर स्वीकारा वानप्रस्थ
करोड़ों की संपत्ति दान कर स्वीकारा वानप्रस्थ
रिटायर्डशिक्षक देवचंद्र नायक ने तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ के दौरान बसना के पिरदा गांव में स्थित अपनी करोड़ों की संपत्ति दान कर वानप्रस्थ को स्वीकार कर लिया है।
गायत्री शक्तिपीठ महासमुंद के बाबूराम साहू ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि पिरदा निवासी नायक काफी समय से गायत्री परिवार और उनके कार्यों से जुड़े थे। महायज्ञ के दौरान उन्होंने पिरदा स्थित तीन एकड़ की धनहा जमीन और 19 कमरों भवन को दान कर दिया। वानप्रस्थ स्वीकार करने के बाद उन्हें शांतिकुंज से पहुंचे प्रतिनिधि एमएल साहू ने विधिवत संस्कार देकर इस आश्रम के लिए अनुमति दी। मौके पर महिला मंडल के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। सबने प्रशंसा की।
वानप्रस्थ संस्कार को पूरा कराते गायत्री शक्तिपीठ के वरिष्ठ कार्यकर्ता।