- Hindi News
- पहले सौ दो सौ और अब तीन चार हजार के बिजली बिल से आक्रोश
पहले सौ-दो सौ और अब तीन-चार हजार के बिजली बिल से आक्रोश
बिजलीविभाग के मनमाने ढंग से बिजली बिल आने से उपभोक्ता परेशान है विभाग अपनी रिकवरी और गलतियों को छुपाने के लिए तरह तरह के प्रयोग उपभोक्ताओं को विश्वास में लिए बिना कर रहे है। जिनके बिल 500 - 700 के बिल आते है उनका अचानक 4 हजार से उपर बिल रहा है।
लोगों को समझ में नहीं रहा है कि आखिर यह बिल क्यों रहा है एक उपभोक्ता ने बताया कि, उसका 4 हजार 10 रुपए का बिल आया जबकि 333 यूनिट टोटल बिजली खपत हुई थी। विभिन्न अगल अगल मद में 47 बिंदुओं पर बिजली बिल बनाया जाता है मगर आम आदमी को यह किस किस मद में क्या क्या लिया जा रहा है। 4 हजार 10 बिल आने पर उपभोक्ता ने देखा कि 2 हजार 656 रूपये अतिरिक्त सुरक्षा निधि के नाम से लिया गया। जब इस बात कि जानकारी विद्युत विभाग से ली गई तो उन्होंने कहा कि यह राशि अभी नहीं ली जायेगी। यह तो सुरक्षा निधि की बात लेकिन एक अन्य उपभोक्ता ममता जैन जिसका जनवरी माह का मीटर रीडिंग 455 यूनिट है तथा पिछला कोई बकाया नहीं है फिर भी उनका बिल 55 हजार 440 रूपये का आया इसमें बाकि सब चीजे तो ठीक ठाक थी लेकिन 44 नम्बर कालम में अतिरिक्त के नाम पर 53 हजार 633 रुपए बिजली बिल बनाया गया था मनमाने बिजली बिल से लोगो में आक्रोश पनपने लगा है बिजली बिल जब गलत बनाने के बाद उपभोक्ता विद्युत कार्यालय जाता है तो वह उनसे आवेदन मांगा जाता है तब कि गलती विद्युत विभाग की है मगर आवेदन के नाम पर उपभोक्ता को परेशान किया जाता है मीटर रीडिंग को लेकर पहले ही बहुत समस्या है हर माह मीटर रिंडीग नहीं हो पाती एक साथ मीटर रिडीग होती है तो 500 से ज्यादा यूनिट आने पर हर्जाना उपभोक्ता को भुगताना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि इस तरह से यदि वसूली होती रही तो अच्छे दिन कैसे होते हैं इसे समझना कठिन नहीं होगा।
महासमुंद के कई हल्कों में कल बंद रहेगी बिजली
महासमुंद.बिनाबताए बिजली कटौती किए जाने से ग्रामीण इलाकों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। शहरी हल्कों में भी मेंटेनेंस के नाम पर घंटों कटौती की जा रही है। इधर, बिजली विभाग ने सूचना जारी कर बताया है कि 14 फरवरी को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक शहर के उच्च दाब वाले इलाकों में बिजली बंद रहेगी, वहीं राजिम फीडर के खट्टी, आमाकोनी से निकलने वाले सभी गांवों की सप्लाई रोकी जाएगी। जामगांव, छुरा इलाके में भी बिजली बंद रहेगी। बम्हनी फीडर के रमनटोला, मचेवा, परसकोल, भुरका, लाफिनकला, भलेसर, शेरगांव और कनेकेरा, टाउन वन फीडर के त्रिमूर्ति कालोनी, जिला अस्पताल, कुर्मीपारा, दर्रीतालाब, पुराना रावणभांठा, रायपुर रोड, शंकर नगर, आंबेडकर चौक, पुरानी मंडी, नेहरू चौक, स्वामी चौक, तिवारी हास्पिटल, टाउन टू फीडर के क्लबपारा, गांधी चौक, पुराना सिविल लाइन, कालेज रोड, आश्रम रोड, पिटियाझर रोड, रामेश्वरी मंदिर, बीटीआई रोड और टाऊन थ्री फीडर के भलेसर रोड, आदर्श नगर, बागबाहरा रोड, सांस्कृतिक भवन, नया रावणभांठा और एफसीआई के पिछले हिस्से में बिजली सप्लाई रोकी जाएगी। यहां कंडक्टर तार बदले जाएंगे।