- Hindi News
- कांग्रेस की बैठक में की गई सदस्यता अभियान पर चर्चा, दिए गए दिशा निर्देश
कांग्रेस की बैठक में की गई सदस्यता अभियान पर चर्चा, दिए गए दिशा-निर्देश
महासमुंद |जिला कांग्रेसकमेटी की बैठक हुई। इस दौरान सदस्यता अभियान की समीक्षा करने पहुंचे संभागीय सदस्यता प्रभारी शैलेष नितिन त्रिवेदी ने बैठक में उपस्थित सभी ब्लाक अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक बूथ में सदस्य बनाना सुनिश्चित करें। जिला अध्यक्ष अमरजीत चावला ने अभियान की प्रगति से संभागीय प्रभारी को अवगत कराया और कहा कि महासमुंद जिले में निर्धारित समयावधि में सदस्यता का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में पूर्व विधायक मकसूदनलाल चंद्राकर, जिला सदस्यता प्रभारी नरेंद्र दुबे, सुरेश द्विवेदी, नानू भाई, जसबीर सिंह ढिल्लो, आलोक चंद्राकर,अनंत सिंह वर्मा, अमृत पटेल, केशव चंद्राकर ने भी अपने सुझाव रखे। इसके अलावा ब्लाक प्रभारियों की नियुक्ति की गई। जिसमें महासमुंद शहर हरदेव ढिल्लो, महासमुंद ग्रामीण नजरूद्दीन भाटी, पिथौरा श्यामसुंदर एरन, बसना मनजीत सलूजा, सराईपाली हरदीप सिंह रैना और बागबाहरा में रवि निषाद को नियुक्त किया गया है। बैठक में कांग्रेसजन मौजूद थे।