शराब दुकानों के लिए अब आनलाइन आवेदन
महासमुंद|देशी, विदेशीमदिरा की फुटकर बिक्री के अनुज्ञापनों के व्यवस्थापन नियम 2002 के अंतर्गत जिले के 28 देशी एवं 19 विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों के लिए वर्ष 2015-16 हेतु आॅनलाईन आवेदन पत्र 11 फरवरी को साढ़े 10 बजे से 25 फरवरी को शाम साढ़े 05 बजे तक निर्धारित प्रपत्र में आमंत्रित किए गए है। इस संबंध में कलेक्टोरेट स्थित आबकारी विभाग के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।