पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभी साढ़े सात हजार उपभोक्ता पंजीकृत नहीं

अभी साढ़े सात हजार उपभोक्ता पंजीकृत नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके साढ़े सात हजार गैस उपभोक्ता अब भी डीबीटीएल के लिए आ‌वेदन गैस कंपनियों में जमा नहीं किए हैं। कार्पोरेशन ने 28 फरवरी तक 90 फीसदी तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसमें से 81 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है।

जानकारी देते हुए इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के जिला काेआर्डीनेटर धर्मेंद्रकुमार ने बताया कि जिले में नौ एजेंसी संचालित हैं। 41 हजार 43 उपभोक्ता हैं। जिसमें से 33 हजार 603 उपभोक्ताओं द्वारा आवेदन बैंकों में जमा किया जा चुका है। इनमें से 27 हजार 381 उपभोक्ताओं को डीबीटीएल का लाभ मिलने लगा है। सात हजार 440 उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके द्वारा आवेदन जमा करने के बावजूद बैंक द्वारा कार्रवाई नहीं करने के कारण डायरेक्ट बेनीफिट का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे उपभोक्ता बैंक से संपर्क कर अपनी स्थिति समझ सकते हैं या फिर आनलाइन सुविध में मायएलपीजी.इन में अपना लोकेशन देख सकते हैं।

उन्होंने बताया कि दिए जा रहे सुविधाओं का लाभ 31 मार्च तक आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं को ही मिलेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जिन उपभोक्ताओं ने बैंक एकाउंट या आधार नंबर से आवेदन नहीं किए हैं वे सीधे गैस एजेंसी में संपर्क कर जानकारी कर सकते हैं। उपभोक्ता चाहें तो फार्म तीन को भरकर ग्राहक संख्या बताकर कंपनी को ही दे सकते हैं।

एजेंसी की गतिविधि देखने पहुंचे इंडियन आॅयल कार्पोरेशन के जिला कोआर्डीनेटर धर्मेंद्र कुमार।

जागरूकता जरुरी