- Hindi News
- दसवीं बारहवीं की परीक्षा के लिए केंद्रों में तैयारी शुरू
दसवीं-बारहवीं की परीक्षा के लिए केंद्रों में तैयारी शुरू
महासमुंद|छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हायर सेकेण्डरी एवं हाई स्कूल परीक्षा के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। हायर सेकेण्डरी 23 फरवरी से तथा हाई स्कूल की परीक्षा 24 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। महासमुंद जिले से हायर सेकेण्डरी परीक्षा में 19 हजार 09 तथा हाई स्कूल परीक्षा में 12 हजार 986 तथा व्यवसायिक परीक्षा में 188 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इन परीक्षाओं के लिए जिले में कुल 97 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। हायर सेकेण्डरी एवं हाई स्कूल की परीक्षा सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक होगी। दसवीं-बारहवीं की परीक्षा के लिए केंद्रों में तैयारी शुरू हो गई।
जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार हायर सेकेण्डरी परीक्षा के लिए परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है। 23 फरवरी को द्वितीय भाषा सामान्य (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालयम, कन्नड़, उडि़या), 25 फरवरी को प्रथम भाषा विशिष्ट (हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, उर्दू), 27 फरवरी को इतिहास, भौतिक शास्त्र, एलीमेंट्स आॅफ कामर्स एण्ड मैनेजमेंट, एलीमेंट्स आॅफ साईंस एण्ड मैथ्स फार एग्रीकल्चर, ड्राईंग एण्ड पेंटिंग, फुड एण्ड न्यूटे्शन (आहार एवं पोषण), 02 मार्च को पर्यावरण, 04 मार्च को राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, एप्लाइड एकोनामिक्स एण्ड कामर्शियल ज्योग्राफी, इंडस्ट्रीयल आर्गनाईजेशन, क्राप प्रोडक्शन एण्ड हार्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एण्ड डिजाईनिंग, फिजियोलाॅजी एण्ड फस्र्ट एड (शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा), 11 मार्च को गणित, 13 मार्च को अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, बुक कीपिंग एण्ड एकाउंटेसी, एलीमेटें् आॅफ एनिमल हस्बेण्ड्री एण्ड पोल्ट्री फार्मिंग, हिस्ट्री आॅफ इण्डियन आर्ट, एलीमेंट्स आॅफ साईंस, 16 मार्च को ड्राईंग एण्ड डिजाईनिंग, समाज शास्त्र, कृषि (कला-समूह), स्टेनो टायपिंग, होम साईंस एनाटामी फिजियोलाॅजी, मनोविज्ञान, भारतीय संगीत, डांसिंग, 18 मार्च को भूगोल, 19 मार्च को वाणिज्यिक गणित, संस्कृत (मानविकी-समूह), संस्कृत विशिष्ट (प्रथम भाषा) एवं 20 मार्च को कम्प्यूटर एप्लीकेशन (कला एवं वाणिज्य) की परीक्षा होगी। हाई स्कूल के लिए परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है- 24 फरवरी को पर्यावरण, 26 फरवरी को प्रथम भाषा (विशिष्ट), हिन्दी, अंग्रेजी, मराठी उर्दू, 28 फरवरी को सामाजिक विज्ञान, 03 मार्च को तृतीय भाषा (संस्कृत, मराठी, उर्दू, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, पंजाबी, सिंधी, मलियालम, कन्नड, उडि़या ) 09 मार्च को गणित, 12 मार्च को द्वितीय भाषा तृतीय भाषा सामान्य अंग्रेजी, 14 मार्च को द्वितीय भाषा तृतीय भाषा सामान्य हिन्दी, 17 मार्च को विज्ञान, 19 मार्च को केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत एवं 20 मार्च को केवल मूक तथा बधिर छात्रों के लिए ड्राईंग एवं पेंटिंग की परीक्षा होगी।