हर बूथ पर तैनात रहेंगे कांग्रेसी
सभीमतदान केन्द्रों कम से कम एक सदस्यता बुक के माध्यम से कांग्रेस के सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इससे कांग्रेस का सभी मतदान केन्द्रों में प्रतिनिधित्व रहेगा। इसे ध्यान में रखकर पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में अब तक एक लाख से अधिक सदस्यता बुक जमा हो चुकी है। महासमुंद जिले में करीब 7 सौ बुक जमा है तथ अभियान जारी है। उक्त बाते कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए रायपुर संभाग के सदस्यता अभियान प्रभारी शैलेश नितीन त्रिवेदी, चौलेश्वर चंद्राकर ने कही। वे यहां सदस्यता अभियान के सिलसिले में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लेने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मेंबरशिप को लेकर कांग्रेसजनों में उत्साह है। प्रदेश के पांच संभागों में अलग-अलग प्रभारी नियुक्त कर अभियान में सकि्या लाई जा रही है। त्रिवेदी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस की रीति नीति से सरोकार रखने वाले और कांग्रेस संविधान पर आस्था रखने वालों को पूरी जानकारी देने के बाद सदस्य बनाकर उनसे हस्ताक्षर ले रहे है। कही-कही पर जरूर सदस्यों को जानकारी नहीं दी जाती उन्हें समझाईश देकर सदस्य बनाने कहा जा रहा है।
पहले तीन रुपए देकर देकर तीन साल के लिए सदस्य बनाया जा रहा था। इसे बदल कर पांच रुपए में पांच साल के लिए सदस्य बनाया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी तक सर्वाधिक सदस्यता बुक बस्तर से जमा हुआ है। रायपुर के दो वार्डों में बुधवार को पांच सौ लोग कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि कही-कही सकि्रय सदस्य बनाने की मांग उठ रही है। यह पहले लागू था जिस बंद कर दिया गया है। सकि्रय सदस्यता अभियान पुन: लागू करने की मांग पर तर्क देते हुए कहा कि इसमें स्वयं सदस्य बनने के बाद 24 लोगों को सदस्य बनाया जाता था। इसके अलावा और भी बुक कांटने की अनिवार्यता थी इसके कारण जिम्मेदार लोग रूचि लेते थे। सक्रिय सदस्य अभियान बंद हुआ है, जिम्मेदार लोगों रूचि कम हुई है।