- Hindi News
- िवत्तीय अनुशासन बनाने के लिए पालिका कर्मचारियों को दिए निर्देश
िवत्तीय अनुशासन बनाने के लिए पालिका कर्मचारियों को दिए निर्देश
विधायकडाॅ. विमल चोपड़ा एवं नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल ने संयुक्त रूप से नगर पालिका के कर्मचारियों की विभागवार दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक बैठक ली जिसमंें लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल विभाग, उद्यान एवं सफाई विभाग की समीक्षा हुआ इस दौरान विभाग प्रमुख एवं विभागों के सभापति देवीचंद राठी, महेंद्र जैन, अरविंद प्रहरे, चंद्रशेखर जलक्षत्री एवं पार्षद मनोज लुनिया, राजू साहू उपस्थित थे।
बैठक के दौरान विधायक डाॅ. चोपड़ा एवं अध्यक्ष पवन पटेल ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुये समस्त विभाग के कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी दिया गया कि कड़े वित्तीय अनुशासन में किसी प्रकार से जनता के राशि का दुरूपयोग नहीं होना चाहिए, नगर पालिका आने वाले आम जनता के समस्याओं को यथासंभव निराकरण होना चाहिए जनता के काम में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नही होनी चाहिए अगर शिकायत मिलती है तो उस पर कठोर कार्रवाई किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग से संबंधित कार्यो की जानकारी लेते हुये कहा कि भवन निर्माण जितने भी लंबित प्रकरण है उनकी सात दिनों के अंदर जांच कर अनुमति देंे सभी कार्यो के लिए समय सीमा तय होनी चाहिए। सभी कार्यो का योजना बद्ध तरीके से करे। शहर में अवैध निर्माण की जांच करें। शहर में हो रहे अवैध अतिक्रमण एवं बस स्टैंड की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिया।
विधायक डाॅ. चोपड़ा एवं अध्यक्ष पवन पटेल ने संयुक्त रूप से नगर के विकास एवं शहर को साफ रखने की योजना बनाते हुए नालियो को ढकने सडक से नाली के बीच की जगह में चेकर्स टाईल्स लगाकर सड़क को चाैड़ी करने का निर्देश दिया प्रथम चरण में इस पर कालेज रोड को लेने कहा गया साथ ही एक वार्ड को माडल स्वरूप बनाना है।
नपा में पौने तीन करोड़ की कार्ययोजना पर किया गया मंथन
विभिन्नयोजनाओं के अंतर्गत 2 करोड़ 70 लाख रुपए की बनायी है। जिसके अंतर्गत सुडा से सालिड वेस्ट मेंजेजमेंट योजना के अंतर्गत सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने 1 करोड़ रुपए के वाहन एवं अन्य सामग्री खरीदने का निर्णय कर प्रस्ताव बनाने कहा गया जिसमें ट्रैक्टर, जेसीबी आटो, ठेला, डस्टबीन आदि शामिल है। आईडीएसएमटी योजना के अंतर्गत 40 लाख रुपए से सब्जी मंडी में शीत गृह निर्माण, महिला शौचालय निर्माण, सब्जी मंडी में नया पाईप लाईन डालना नालियां बनाई जाएंगी। उसी प्रकार शहर युवाओं खिलाडियों के लिए बीआरजीएफ योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से इंडोर स्टेडियम बनाने प्राक्कलन तैयार करने कहा गया जिसके जगह के लिए पुराना सिविल लाईन स्थित पुराना एसडीएम आवास की मांग शासन से किया जाएगा इंडोर स्टेडियम के अंदर बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केट बाल, जिम आदि सुविधा रहेगी। बीआरजीएफ के 2014-15 के प्रस्ताव में नयापारा क्षेत्र में सर्वसुविधा युक्त कम्युनिटी हाल बनाने का प्रस्ताव भेजने कहा गया।