पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए मंगाए गए आवेदन, आॅनलाइन होगा पंजीयन

प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए मंगाए गए आवेदन, आॅनलाइन होगा पंजीयन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद| शासकीय/अशासकीयहाई स्कूल संस्थाओं में अध्यनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विभाग द्वारा संचालित प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण की पात्रता है। शैक्षणिक सत्र 2014-15 में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति की स्वीकृत एवं वितरण की कार्रवाई आॅनलाइन प्रारंभ की जा चुकी है। विद्यार्थियों के पंजीयन एवं संस्थाओं को प्रस्ताव/ स्वीकृति लाॅक करने के लिए विभाग द्वारा वर्ष 2014-15 में तिथियां निर्धारित की गई है। जिनमें विद्यार्थियों द्वारा आॅनलाइन आवेदन हेतु अंतिम तिथि 14 फरवरी, प्रपोजल लाॅक करने हेतु 17 फरवरी, सेन्सन आॅर्डर लाॅक करने तथा जिले को प्रेषित करने हेतु 20 फरवरी, जिले से आवेदन में कमी के कारण स्वीकृत आदेश संस्था को वापस करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी एवं जिले से राज्य को भुगतान हेतु स्वीकृतियां भेजने की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक निर्धारित है।