पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए दिया जाएगा मार्शल आर्ट प्रशिक्षण

स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए दिया जाएगा मार्शल आर्ट प्रशिक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद |राष्ट्रीय माध्यमिकशिक्षा अभियान के अंतर्गत भारत शासन मानव संसाधन विकास मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2014-15 के लिए कक्षा नवमीं में अध्ययनरत बालिकाओं को सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के लिए जिले में 73 केन्द्रों के माध्यम से दस दिवसीय कराते प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार दो शासकीय विद्यालयों के छात्राओं के लिए एक विद्यालय को केन्द्र बनाकर कराते प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्रथम चरण में 12 फरवरी से 23 फरवरी तक तथा द्वितीय चरण में 24 फरवरी से 10 मार्च तक संचालित होगा। संबंधित विद्यालय के प्राचार्यो को अपने विद्यालय के एक महिला शिक्षिका को कराते प्रशिक्षण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने कहा गया है।