- Hindi News
- तुसदा और पेंड्रा के स्कूल में कलेक्टर ने दी औचक दबिश
तुसदा और पेंड्रा के स्कूल में कलेक्टर ने दी औचक दबिश
महासमुंद| कलेक्टरने शासकीय प्राथमिक शाला पेंड्रा, मिडिल स्कूल एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तुसदा का आकस्मिक निरीक्षण कर शिक्षकों की उपस्थिति की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने मध्यान्ह भोजन योजना, गणवेश, पाठ्य पुस्तक एवं हाई स्कूल में अध्ययनरत बच्चों के जाति प्रमाण पत्र के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने तुसदा हाई स्कूल में छत विहीन भवन का स्टीमेट तैयार करने के निर्देश ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के कार्यपालन अभियंता को दिए। साथ ही जनपद पंचायत के सीईओ को आंगनबाड़ी केंद्र पेंड्रा एवं मिडिल स्कूल तुसदा के किचन शेष में विद्युतीकरण करवाने को कहा।
कलेक्टर ने ग्रामीणों से स्थानीय पटवारी, एएनएम एवं शिक्षकों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा खट्टी के शासकीय प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास पहुुंचकर बच्चों से मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने रसोई कक्ष, बिस्तर की साफ-सफाई, किचन कक्ष में सीएफएल बल्ब लगाने, गुणवत्तायुक्त भोजन पकाने के निर्देश छात्रावास में पदस्थ अधीक्षक को दिए।