कोलकाता मुंबई की महिलाएं पकड़ी गईं
पीटा एक्ट लागू नहीं हाेने के कारण बना सेफ जोन
{महिला दलाल समेत रायपुर और तुमगांव के युवकों पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
{छह महिना पहले इसी मकान से 10 और युवतियों को छापा मारकर पकड़ा था।
भास्करन्यूज|महासमुंद
देहव्यापार में संप्लिप पांच महिलाओं समेत सात लोगों को तुमगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिले में पीटा एक्ट लागू नहीं होने के कारण इनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पकड़ी गई महिलाएं मुंबई, कोलकाता और अहमदाबाद की हैं।
शनिवार की रात पुलिस की छापामार कार्रवाई से खुलासा हुआ कि महिलाओं को तुमगांव की भूरिबाई उर्फ जानकीबाई ने बुलाया था। आरोपी महिला पहले भी इसी तरह की गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण जेल जा चुकी है। टीआई राजेश सिंह ने बताया कि लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि भूरिबाई जमानत पर छूटने के बाद फिर कुछ महिलाओं को तुमगांव स्थित अपने घर में रखी हुई है। मोहल्ले के लोगों ने भी शिकायत को सही बताया और तब से पुलिस मौके की तलाश कर रही थी। शनिवार की रात यह खबर मिली कि कोलकाता और मुंबई की दो महिलाओं के साथ कुछ युवक भी रात नौ-दस बजे के बीच यहां पहुंचे हैं, जिनमें से एक रायपुर कृषि विभाग का कर्मचारी है। पुलिस ने नाकेबंदी करते हुए भूरिबाई के घर में दबिश दी तो पांच महिलाओं के साथ दो युवक संदिग्ध स्थिति में मिले।
महिलाओं ने स्वीकार किया कि वे पैसे के लिए देह व्यापार के कारोबार से जुड़ी हुई हैं और उन्हें दलाल लेकर यहां आया है।
पकड़े गए शिकारी
महासमुंद|पटेवा के पास क्राइम ब्रांच की टीम ने हिरण का शिकार करने वाले तीन लोगों गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए आरोपियों से हिरण के चार सिंग और खाल बरामद किए गए हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने वन्य जीवों के शिकार करने वाले इन शिकारियों को रविवार की दोपहर रंगे हाथ पकड़ा है। मामले में आरोपियों से पूछताछ जारी है, और भी सुराग की संभावना है।
महासमुंद| तुमगांवथाना परिसर में मुंह छिपा कर खड़ी ये महिलाएं देह व्यापार के आरोप पकड़ी गई हैं, महिलाओं ने भी ने कहा है िक उन्हें दलालों माध्यम से ग्राहक मिलते हैं।
जमानत पर छूटकर फिर इस धंधे में संप्लित हो जाती है महिलाएं
छह महीने पहले भी तुमगांव के इसी मकान में दबिश देकर पुलिस ने दस और युवक-युवतियों को िगरफ्तार किया था। शिकायत मिली थी जमानत पर छुटने के बाद