- Hindi News
- पालिका के लिए कांग्रेस का हाथ मनोज, बसंती और सीता के साथ
पालिका के लिए कांग्रेस का हाथ मनोज, बसंती और सीता के साथ
नगरीयचुनाव के लिए अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नामों पर कांग्रेस ने लगभग अंतिम निर्णय ले लिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक महासमुंद से नगर पालिका में उपाध्यक्ष रहे मनोजकांत साहू को मैदान में उतारा जा सकता है। इसी प्रकार बागबाहरा में उपचुनाव की पार्टी प्रत्याशी रही बसंती बघेल और सराईपाली से ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमृत पटेल की प|ी सीता पटेल के नाम तय माने जा रहे हैं।
उम्मीद की जा रही है शुक्रवार को इन नामों की घोषणा के साथ तुमगांव नगर पंचायत के लिए मीना शर्मा, पिथौरा से देवेश निषाद और बसना सेे इरफान गिगानी को भी प्रत्याशी के रूप में सामने लाया जा सकता है। दिल्ली में हुई पार्टी की चुनाव समिति की बैठक में शीर्ष नेताओं ने इन नामों पर खास मंथन किया है ऐसा पार्टी के ओहदेदार नेताओं का मानना है। प्रत्याशियों के चयन मंे जिला अध्यक्ष के साथ लोकसभा और विधानसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे नेताओं की भी सहमति और अनुशंसा बताई जा रही है।
सियासी पृष्ठभूमि प्रारंभ से ही कांग्रेस की रही है, इसलिए स्वाभाविक दावेदारी बनी। मौजूदा ब्लाक अध्यक्ष अमृत पटेल की प|ी हैं।
नगर पंचायत के उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया था और इनके ससुर जुगराज बघेल पहले नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं।
नगरपालिका में उपाध्यक्ष जिम्मेदारी निभा चुके साहू पहले भी एनसीपी के प्रत्याशी के रूप में विधानसभा का चुनाव लड़े हैं।
अमरजीत चावला
नामांकन दाखिले के साथ टिकटों पर भी टिकी है लोगों की निगाहें
नामांकनदाखिले की प्रक्रिया भी पीठासीन अधिकारियों के समक्ष शुरू हो गई है। ज्यादातर दावेदार नामांकन पत्र खरीदने में लगे हुए हैं। कुछेक ने ही आवेदन जमा किया है। ज्यादातर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन फार्म खरीदने और दाखिल करने में जुट गए है। हाई कोर्ट से स्टे के बाद यह माना जा रहा था कि चुनाव लंबे समय के लिए टल जाएगा और दावेदार खामोश हो गए थे। भाजपा और कांग्रेस ने पहले ही अपनी चुनावी तैयारियां पूरी कर प्रत्याशियों के संबंध में मंथन कर लिया था। नामांकन दाखिले के बाद मतदाताओं के बीच जाने के लिए प्रत्याशियों को अब समय कम मिलेगा। इसे देखते हुए पार्टीयां अब ज्यादा मंथन के बजाय सीधे प्रत्याशियों की घोषणा पर ध्यान दे रही है। दोनों प्रमुख पार्टियां संभवत: शुक्रवार को प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती