पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद नगरीय चुनाव की प्रक्रिया

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद नगरीय चुनाव की प्रक्रिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद नगरीय चुनाव की प्रक्रिया दोबारा शुरू होते ही दावेदार एक बार फिर पार्टी दफ्तर में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे है। प्रथम और द्वितीय चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई और भाजपा से दावेदार अपने नाम की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। जिले के किसी भी सीट के लिए अभी नाम तय नहीं हुए हैं, इधर महासमुंद के लिए प्रकाश चंद्राकर, राशि महिलांग और ऐतराम साहू के नाम पैनल में शामिल कर कोर कमेटी को भेजी गई है, लेकिन आंतरिक सूत्रों की माने तो तीनों के पक्षधर शीर्ष नेता अपने-अपने समर्थकों के नामों को लेकर अड़े हुए हैं, वहीं शीर्ष नेताओं के बीच समर्थकों को प्रत्याशी बनाने की जिद के चलते आम सहमति नहीं बन पा रही है। 29 एवं 31 दिसंबर को जिले में नगरीय निकायों की सत्ता सौंपने के लिए चुनाव होने हैं। इसके लिए आठ और 10 दिसंबर से नामांकन फार्म मिलना भी शुरू हो गया है, लेकिन भाजपा के प्रत्याशी तय नहीं होने के कारण मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे दावेदार अभी तक इस बात को लेकर सशंकित हैं कि कहीं वे जनता के बीच पहुंच जाएं और टिकट नहीं मिली तो उनका क्या होगा। बहरहाल लोगों को भी घोषणा का इंतजार है।

...और इधर

भाजपामें नहीं बनी सहमति

ऐतराम साहू

राशि महिलांग

प्रकाश चंद्राकर