- Hindi News
- बोईरमाल व्यपवर्तन के लिए 3.77 करोड़ मंजूर
बोईरमाल व्यपवर्तन के लिए 3.77 करोड़ मंजूर
महासमुंद| राज्यशासन द्वारा महासमुंद जिले के विकासखंड सराईपाली अंतर्गत बोईरमाल व्यपवर्तन योजना के निर्माण तीन करोड़ 77 लाख 17 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना से 160 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है। जल संसाधन विभाग महानदी भवन मंत्रालय द्वारा इस आशय का स्वीकृति आदेश जारी कर दिया गया है।