बाल बैडमिंटन के तीन खिलाड़ी हुए चयनित
महासमुंद|जिला बालबैडमिंटन में जिले से तीन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय जूनियर बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता कैथल हरियाणा में 11 दिसंबर से 14 दिसंबर तक आयोजित के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ी नेहा डोंगरे, अंजनी सोनवानी, रेखराज साहू शामिल है। चयन पर जिला बाल बैडमिंटन संघ के वरिष्ठ खिलाड़ी एम कृष्णा राव, राकेश थवाईत, मोबिन कुरैशी, तारिणी चंद्राकर ने बधाई दी है।