छेड़़खानी का आरोपी प्राचार्य गिरफ्तार
महासमुंद|स्कूली छात्रासे प्राचार्य द्वारा छेड़खानी मामले में पुलिस ने प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार झलप क्षेत्र के एक गांव में स्कूली बच्चे 8 दिसंबर को पिकनिक मनाने गंगरेल बांध, अंगारमोती गए थे। 15 वर्षीय छात्रा से प्राचार्य जीवन देवांगन (35) छेड़छाड़ की। बताया जाता है कि प्राचार्य ने पीड़िता छात्रा की सहेली को दूसरे सीट पर भेज दिया और छात्रा के साथ एक सीट पर बैठकर छात्रा से रास्ते में छेड़खानी की।