कर्मचारियों ने की सिटी बस चलाने की मांग
महासमुंद|जिला मुख्यालयमें सीटी बस चलाने की मांग छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हदयलाल साहू, प्रवक्ता अरूण कुमार राठौर, उपाध्यक्ष गिरिवर राम साहू, दिलीप तिवारी, सचिव रेखराज शर्मा, सदस्य अलखराम मन्नाडे, रामनारायण चंद्राकर, लक्ष्मीकांत सिन्हा, सुरेंद्र, प्रदीप ने मांग की है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि नगर में महाविद्यालय, रेलवे स्टेशन दूर है। बच्चों शिक्षक शिक्षिकओं को 7 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। घोड़ारी, तुमगांव के बच्चे महासमुंद पढ़ने आते है।