स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृत
महासमंुद|अनुसूचित जनजातिके हितग्राहियों को विभिन्न व्यवसाय जैसे किराना स्टोर्स, सेंट्रिग लकड़ी, टेंट हाउस, मोटर वाईडिंग, फैंसी स्टोर्स, इलेक्ट्रानिक दुकान, साउंड सर्विस, बांस टोकरी निर्माण के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए आवेदकों के ऋण प्रकरण बैंकों द्वारा स्वीकृत की गई है। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि उनके नाम इस प्रकार है शोभित राम मेमरा, पुष्कर ध्रुव बेमचा, थनवारिनबाई बेमचा, योगेश कुमार पाली, भुनेश्वर कंवर चितमखार, पंचराम तुसदा, कुमारी दिव्या ढ़ोड, इन्दौर ठाकुर चोरभट्टी, देवनाथ हाथीबाहरा, सेवकराम हाथीबाहरा, सेतुराम हाथीबाहरा, बलराम हाथीबाहरा, दुकालू कुमार बनसिवनी, नीराबाई बनसिवनी एवं बसंत कुमार खैराभांठा महासमुंद शामिल है।