पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सतनाम संदेश यात्रा का किया स्वागत

सतनाम संदेश यात्रा का किया स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमंुद|गिरौदपुरी धामसे एक दिसंबर को निकली सतनाम संदेश यात्रा का नगर आगमन पर अतिशी स्वागत किया। यात्रा में शामिल अतिथियों का जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण ढीढी ने लाेहिया चौक में आमसभा का स्वागत किया। यात्रा सुबह 11 बजे राजिम होते हुए महासमुंद पहंुची जिसका जिला पंचायत अध्यक्ष सरला कोसरिया, उपाध्यक्ष किरण ढीढी, पूर्व युवा आयोग के सदस्य प्रशांत श्रीवास्तव, विपिन शर्मा ने स्वागत किया। यात्रियों ने यात्रा का मुख्य उदेश्य बताया कि आज जब भारत वर्ष में सत्य छला जा रहा है। गौमाता कत्लखाने की भेंट चढ़ रही है। छल, प्रपंच जीवन मूल्यों में घुलता जा रहा है एक मां के पुत्र भेंदभाव मंे बटते दिख रहे है। ऐसे समय में बाबा गुरु घासीदास का उपदेश फिर से याद दिलाना आवश्यक है। कार्यक्रम में चंद्रहास चंद्राकर, अरविंद प्रहरे, विक्रम ठाकुर, घनश्याम सोनी, पवन वर्मा आदि उपस्थित थे।