पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीर्णोद्धार, अहाता के लिए राशि स्वीकृत

जीर्णोद्धार, अहाता के लिए राशि स्वीकृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद| लोकशिक्षण संचालनालय द्वारा जिले के शासकीय स्कूलों में अहाता, जीर्णोद्धार निर्माण के 11 कार्य के लिए कुल 61 लाख तीन हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। प्रथम किस्त के रूप में 12 लाख 25 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। इनमें बागबाहरा विकासखंड के प्राथमिक शाला बनियातोरा एवं प्राथमिक शाला कांदाढाप में अहाता निर्माण के लिए पांच-पांच लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। प्राथमिक शाला आमानारा, पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला कोमा, पूर्व माध्यमिक शाला पोटिया एवं पूर्व माध्यमिक शाला हिच्छा के लिए छह-छह लाख, महासमुंद के पूर्व माध्यमिक शाला बावनकेरा में जीर्णोद्धार के लिए 11 लाख 53 हजार एवं प्राथमिक तुमाडबरी में अहाता निर्माण के लिए 9 लाख 46 हजार मंजूर किए गए।