बहू की बीच सड़क में कर दी पिटाई
महासमुंद| तेंदूकोनाथाना अंतर्गत ग्राम नयापारा कला में दहेज लोभी ससुरालियों ने बहू की बीच सड़क पर जमकर पिटाई कर दी। इतने में मन नहीं भरा तो पति ने बाइक से दबाने की कोशिश भी की। पनयापारा कला निवासी कलपराम जगत का विवाह करिश्मा बाई के साथ हुआ था। शादी के बाद से आएदिन ससुराल के लोग पीड़िता के साथ मारपीट करते थे। सोमवार को पति कलपराम, देवर चिंताराम तथा सास कौसिल्या बाई पति सादराम ने पीड़िता करिश्मा को गांव की गली में सरेआम घसीट कर मारपीट की।