पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे दिन भी दाखिल नहीं हुए नामांकन, हो रही फार्म खरीदी

दूसरे दिन भी दाखिल नहीं हुए नामांकन, हो रही फार्म खरीदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महासमुंद.नगरीय चुनाव के लिए महासमुंद और बागबाहरा में किसी भी प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया है। नामांकन दाखिले के दूसरे दिन अध्यक्ष और पार्षद पद के दावेदारों ने कलेक्टोरेट से नाम निर्देशन पत्र की खरीदी की है। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए महासमुंद और बागबाहरा से एक एक दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदा है। वहीं पार्षद पद के लिए 16 और 3 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र की खरीदी की है। दो दिनों में अध्यक्ष के लिए महासमुंद के लिए तीन अभ्यर्थियों ने खरीदी की है अभी तक किसी भी पद के लिए दावेदारों ने नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं किया है।

निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार जिले के बसना में अध्यक्ष पार्षद के लिए एक एक, पिथौरा में पार्षद के लिए तीन नामांकन दाखिल किए गए है। अध्यक्ष आैर पार्षद के लिए अब तक जिले में 17 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन जमा किए है। नामांकन दाखिले के अंतिम तीन निर्वाचन कार्यालयों में काफी गहमागहमी का माहौल रहेगा। जिले के महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा नगर पालिका और सराईपाली तुमगांव, बसना नगर पंचायतों के लिए 174 नामांकन अभ्यर्थियों ने खरीदा है। जिसमें से सिर्फ 17 ही दाखिल हुए है। प्रत्याशियों को राजनीतिक दलों द्वारा अधिकृत नामों की घोषणा का इंतजार है। टिकट के लाईन में लगे दावेदार भी अपनी टिकट फायनल मान नामांकन खरीद रहे है।

नामांकन दाखिले की खुमारी परवान नहीं चढ़ने के कारण अब भी निर्वाचन दफ्तरांे में चुनावी महौल नहीं बना है। अभ्यर्थी के अधिकृत प्रतिनिधि ही नामांकन पत्र खरीदने निर्वाचन कार्यालय पहुंच रहे है। महासमुंद नगर पालिका के िलए कलेक्टोरेट में दो काऊटर बनाए गए है। पहले काऊटर में अध्यक्ष एक से 15 तक के वार्डो नामांकन दिए जा रहे है।

वहीं दूसरे काऊटर में 16 से 30 वार्ड तक के नामांकन पत्र जमानत राशि जमा करने के उपरांत दिए जा रहे है। अवलोकन के लिए मतदाता सूची रखी गई है। इसी तरह नामांकन दाखिले के लिए दो अलग अलग काऊटर बनाए गए है।