पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए सिरे से होगा महासमुंद पालिका के वार्डों का आरक्षण

नए सिरे से होगा महासमुंद पालिका के वार्डों का आरक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{महासमुंद में वार्डों की संख्या 24 से बढ़कर हुई तीस।

{जिले के सभी नगरीय निकायों में वार्ड संख्या पंद्रह।

भास्करन्यूज . महासमुंद

नगर पालिका में वार्डों के परिसीमन के बाद अब वार्डो का आरक्षण नए सिरे से होगा। महासमुंद पालिका में नए वार्ड बनने और पुराने सभी वार्डों की सीमाओं में हुए फेरबदल के कारण आरक्षण का रोस्टर समाप्त हो जाएगा। निर्वाचन शाखा ने महासमुंद पालिका के सभी वार्डों को नए सिरे से आरक्षित करने की तैयार शुरू कर दी है। अभी जो आरक्षण होगा उसी के अनुसार आगे रोस्टर चलेगा, ऐसा माना जा रहा है। जिले के दूसरे नगरीय निकायों के वार्डों में कोई परिवर्तन नहीं होने के कारण वहां आरक्षण की प्रक्रिया पुराने रोस्टर के आधार पर लागू की जाएगी।

आरक्षण के लिए कलेक्टर को वििहत अधिकारी नियुक्त किया गया है। हालांकि अभी आरक्षण की तिथि घोषित नहीं की गई है लेकिन माना जा रहा है कि 25 सितंबर के आसपास वार्डो का अारक्षण कलेक्टोरेट में होगा। जिले में तीन नगर पालिका और तीन नगर पंचायत है। इन सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों के वार्डो का आरक्षण जिले में किया जाएगा। शासन ने अनुसुचित जाति, अनुसूचित जन जाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डो के आरक्षण के संबंध मंे कलेक्टरों को निर्देश भेजा है।

छग नगर पालिका निगम अधिनियम की धारा 433 सह पठित धारा 11 एवं नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 355 सहपठित धारा 29 के तहत आरक्षण करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किए है कि जिन वार्डो का परिसीमन के बाद सीमाएं प्रभावित हुई है वहां नए सिरे से वार्डो का आरक्षण किया जाएगा। इसमें चक्रानुक्रम आरक्षण का नियम लागू नहीं होगा। इन वार्डो में आरक्षण की कार्रवाई शून्य से शुरू होगी और आने वाले वर्षो में यदि वार्डो में कोई फेरबदल नहीं होता तो बाद में चक्रानुक्रम आरक्षण का नियम लागू होगा।

दिए गए निर्देशों में कहा गया है कि किसी वार्ड का क्रमांक अथवा नाम परिवर्तित कर दिया गया है किंतु वार्ड की सीमाएं यथावत है और मूल स्वरूप में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है तो नवीन आरक्षण हेतु पूर्व वर्षो मंे आरक्षण स्थिति अनुसार चक्रानुक्रम लागू रहेगा। कोई वार्ड दो भागों में विभक्त होकर दो नए वार्ड बन गया है तो पूर्व के वार्ड की चर्तुसीमा बदल जाने से दो वार्डो में आरक्षण के लिए नया वार्ड माना जाएगा। नगर पालिका महासमुंद में 24 वार्ड थे पर