- Hindi News
- प्राइमरी और मिडिल की परीक्षा पद्धति से अवगत हुए शिक्षक
प्राइमरी और मिडिल की परीक्षा पद्धति से अवगत हुए शिक्षक
कक्षापहली से आठवी तक के बच्चों का सतत एवं व्यापक मूल्यांकन एवं नए परीक्षा पद्धति के विषय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन संकुल स्रोत केंद्र बृजराज में किया गया। जिसमें शहर के 30 निजी स्कूलों के संस्था प्रमुखों के साथ परीक्षा प्रभारी को बुलाया गया था।
प्रत्येक फॉरमेटिव में कक्षा पहली दूसरी में लिखित परीक्षा 10 अंकों का होगा जिसमें वर्तमान प्रतियोगी परीक्षा को ध्यान में रखते हुए बहुविकल्प वाले प्रश्नों का समावेश होगा, 3री से 8वी तक लिखित परीक्षा 25 अंक का होगा जिसमें 10 अंक के बहुविकल्प वाले प्रश्न, 5 अंक के लधुउत्तरीय प्रश्न एवं 10 अंक के दीर्घउत्तरीय प्रश्नांे का समावेश होगा। इसी तरह अर्धवार्षिक परीक्षा और वार्षिक परीक्षा में हर विषय के 50-50 अंक का लिखित परीक्षा होगा। प्रश्नों के निर्माण के समय ब्लू प्रिंट को ध्यान में रखते हुए ज्ञान, समझ, कौशल, प्रयोग आधारित प्रश्नों का समावेश करने को कहा गया है। गुणवत्ता वर्ष में गौर करे तो कुल 5 बार लिखित परीक्षा होगा। जिसकी तैयारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रत्येक संकुल को सीडी उपलब्ध कराया गया है। मूल्यांकन के लिए अनिवार्य दस्तावेज के रूप में शिक्षक डायरी, मूल्यांकन पंजी, रिपोर्ट कार्ड होंगे जिसके बदले रूप से सबकों अवगत कराया गया।
समस्त संस्था प्रमुखों से कहा गया है कि दिए गए समय अवधि में बच्चों का मूल्यांकन एवं परीक्षा हो और उसका प्रतिवेदन ग्रेडिंग रिपोर्ट के रूप समय अवधि में संकुल केंद्र में जमा किया जाए ताकि उच्च कार्यालय को भेजा जा सके। प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को एसडीएम राजस्व द्वारा कलेक्टर को जानकारी भेजना है इस लिए प्रत्येक सप्ताह के गुरूवार को 12 बजे तक संकुल केंद्र में जाति प्रमाण पत्र की निर्धारित प्रपत्र जमा करने को कहा गया।
बदली हुई परीक्षा प्रणाली पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन संकुल स्रोत केंद्र बृजराजशाला में किया गया।